टीएसआर जवानों ने सतर्कता दिखाते डीजल चोरी की कोशिश को किया नाकाम, हुई सराहना

जवानों की सतर्क एवं साहसिक कार्रवाई के लिए व्यापक ने की सराहना

कोरबा 22 फरवरी। कुसमुंडा खनन क्षेत्र में डीजल चोरी की एक बड़ी घटना को त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टीएसआर) के जवानों ने अपनी सतर्कता और तत्परता से विफल कर दिया। 13 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3.20 बजे चार अज्ञात व्यक्ति एसईसीएल की वर्दी पहनकर सुरक्षा कर्मियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी12बीयू6108 से अवैध रास्ते से खदान क्षेत्र में प्रवेश कर गए। आरोपियों द्वारा 10 प्लास्टिक कंटेनरों में करीब 170 लीटर डीजल भरकर चोरी कर फरार होने का प्रयास किया जा रहा था।

टीएसआर सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए वाहन की पहचान की और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की सहायता से उसे रोकने का प्रयास किया। पकड़े जाने की आशंका से आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जवानों ने वाहन से 170 लीटर डीजल बरामद कर चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

यह कार्रवाई टीएसआर उप कमांडेंट मिहिर दत्ता के निर्देशन में नायक सूबेदार राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में राइफलमैन अमन टोप्पो, गोपाल दास, गेब्रियल केरकेट्टा, गुरुपदा गोपे तथा नायक बिश्नु उरांव द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जवानों की इस सतर्क एवं साहसिक कार्रवाई की व्यापक सराहना की गई।

Spread the word