शिवसेना बालोद ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू करने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

शराब, गांजा और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए विष्णु देव सरकार – शिवसेना
“होली आदि पर्वो में शासकीय/ गैर शासकीय मदिरा दुकानें बंद हो”
बालोद। शिवसेना जिला ईकाई बालोद ने आज माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं भारत के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुष्क दिवसों पर कटौती करते हुए शासकीय मदिरा दुकानें खुली रखने की छूट दी है का उग्र विरोध दर्ज कराया गया है। शिवसेना बालोद के जिला अध्यक्ष विजय पारख ने प्रेस को बताया कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति अभियान के नाम पर बड़े बड़े होर्डिंग्स विज्ञापन लगाती है, करोड़ों रुपयों को बेमतलब खर्च कर रही वहीं दूसरी तरफ खुद शराब का व्यापारी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा, छत्तीसगढ़ीया सबले बढ़िया का नारा लगा रहे हैं वहीं प्रदेश की आम भोली भाली सहज सरल जनता को युवाओं बच्चों बुजुर्गों महिलाओं को नशे के गिरफ्त में झोंका जा रहा है। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि सरकार को जिस सनातन धर्म संस्कृति परंपरा छत्तीसगढ़ की सभ्यता के लिए गंभीर होना चाहिए भी खुद नशे का कारोबार करे यह प्रदेश के साथ धोखा है। शिवसेना बालोद ने अपने ज्ञापन में होली आदि पर्वो ,पूर्व के घोषित शुष्क दिवस जिसमें शराब आदि बेचे नहीं जाते, मदिरालय बंद रहते हो और प्रदेश में शराब दुकानों,बार आदि की बाढ़ लाने के बजाय इसमें पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस अवसर पर शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर ललित रावत बलराम साहू हितेश पटेल श्रीमती ललिता देवांगन हेमंत शर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
