कोर्ट के आदेश के बाद भी मांगों का निराकरण नहीं, भूविस्थापितों का आंदोलन जारी

कोरबा 17 फरवरी। एसईसीएल कुसमुंडा ,कोरबा क्षेत्र के भू-विस्थापित अर्जित भूमि के एवज में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भू-विस्थापितों का कहना है कि कई वर्षों से क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय एवं मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन मांगों व शिकायतों का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है।

भू-विस्थापितों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी इसका पालन करने के बजाय कंपनी के की ओर से भूविस्थापितों को रोजगार देने के नाम पर केवल आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। जिससे नाराज होकर भू-विस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय के बाहर गेट के पास आंदोलन शुरू किया है।

भू-विस्थापितों की मांग है कि रोजगार के संबंध में सकारात्मक निर्णय आने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सोमवार को आंदोलन में भूविस्थापित परिवार कक महिलाएं भी शामिल हुई। बताया जा रहा है कि मांगों को लेकर प्रबंधन के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। भूविस्थापितों का कहना है कि इस बैठक में सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर आंदोलन किया जाएगा।

Spread the word