कबाड़ दुकानों पर सघन जांच एवं सीलिंग की कार्यवाही

अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, 07 दुकानों को कराया गया सील बंद

पत्रकार को धमकाने वाला कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई

कोरबा 29 जनवरी. कोरबा, कटघोरा एवं दर्री के अनुभागी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक पांच कबाड़ यार्ड को सील बंद किया गया है जिसमें सियाराम अग्रवाल का 02 कबाड़ यार्ड झगरहा, जाफर कबाड़ यार्ड कुसमुंडा, पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड आरामशीन चौक, झनू कबाड़ दुकान, सफीक कबाड़ी दुकान इन सभी दुकान को सील बंद की कार्यवाही की गई है संचालित समस्त कबाड़ दुकानों की संयुक्त जांच की जा रही है।

इस कार्यवाही में कोरबा पुलिस के साथ नगर निगम की टीम एवं तहसीलदार की टीम द्वारा दुकानों के वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण एवं स्रोतों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाली एवं अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों को सील किया जा रहा है तथा संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पत्रकार बंधु के द्वारा थाना सिविल लाइन में एक शिकायत दिया गया था जिसमें सियाराम अग्रवाल के द्वारा उसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर कबाड़ के खिलाफ जो खबर छाप रहे हैं उसको न छापने के लिए बोला और उसे धमकी दिया। जिस पर थाना सिविल लाइन द्वारा सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध उचित कार्यवाही किया गया।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Spread the word