कार्य में लापरवाही बरते जाने के आरोप में दो आरक्षक निलंबित

कोरबा 20 जनवरी। कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने के कारण कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ दो आरक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही हुई है। बताया जा रहा है कि मामला पिछले दिनों सामने आए एक मामले से जुड़ा हुआ हैं।

Spread the word