नवविवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कोरबा 19 जनवरी। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम छुहियापारा में एक नवविवाहिता की लाश उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकते मिली। मायके पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पति सहित सास व ननंद द्वारा मृतका को प्रताडित करने और मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा निवासी की बेटी की शादी 3 साल पहले हरदीबाजार थाना के ग्राम छुहियापारा निवासी से हुई थी। बताया गया की उसकी सास ने मायके वालों को फोन करके उसके द्वारा घर में फांसी पर लटका होना बताया। जानकारी मिलने पर मायके वाले वहां पहुंचे। बताया जा रहा हैं की घर के जिस म्यार पर फंदा बना था वह काफी ऊपर होने पर पहुंचना आसान नहीं होने पर मामला संदिग्ध नजर आया। ऐसे में उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की।

हरदीबाजार पुलिस के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Spread the word