रायपुर: ब्राउन शुगर एवं अफीम के साथ तीन नाबालिग गिरफ्तार

*थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मुक्ति धाम पास तीनों को किया गया गिरफ्तार, तीनों है विधि के साथ संघर्षरत बालक।
*तीनों के कब्जे से ब्राउन शुगर, अफीम, 03 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग मोटर सायकल किया गया है जप्त।
*जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,51,100/- रूपये।
*तीनों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 18(बी), 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 15 जनवरी 26 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह एक्सप्रेस वे रोड स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ लड़के मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़कों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास ब्राउन शुगर एवं अफीम पाया गया।
मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 0.80 ग्राम ब्राउन शुगर, 71 ग्राम अफीम तथा प्रकरण से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,51,100/- रूपये* जप्त कर तीनों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 18(बी), 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
