नेशनल हाईवे 130 पर रोड स्टड्स खराब, लोगों ने समस्या से प्रशासन को कराया अवगत

कोरबा 13 जनवरी। रात्रि कालीन आवाजाही को सुरक्षित करने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे पर लगाए गए रिफ्लेक्टर सिया रोड स्टड्स की स्थिति कुछ स्थानों पर बेहतर नहीं है। इस वजह से न्यूनतम विजिबिलिटी की स्थिति में चालकों को समस्या हो रही है। उधर जानकारों का कहना है कि ऐसा होने पर दुर्घटना का अंदेशा भी रहता है।

कोरबा जिले को उत्तर प्रदेश और झारखंड से जोडने वाले नेशनल हाईवे संख्या 130 में पौड़ी उपरौड़ा, कोंनकोना और गुरसिया में रोड सेफ्टी के इरादे से नेशनल हाईवे ने पर्याप्त संख्या में किनारे के हिस्से पर रोड स्टड्स लगाए हैं। वर्तमान स्थिति में रात्रि में इनमें से कुछ ही अपनी उपयोगिता को साबित कर रहे हैं जबकि बड़ी संख्या बंद पड़ी हुई है। कारण तकनीकी हो या मैन्युअल यह बड़ा मुद्दा नहीं लेकिन उपयोगिता साबित नहीं होना उद्देश्य में आड़े आ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने अपनी जानकारी के हिसाब से स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है क्योंकि नेशनल हाईवे के अधिकारी उनकी पहुंच से दूर हैं।

परियोजना कार्यालय तक इस बात को पहुंचाने का काम जारी है। लोग चाहते हैं कि नेशनल हाईवे पर दिन के साथ-साथ रात्रि में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होता है और ऐसे में सुरक्षा से संबंधित सभी पैरामीटर सही स्थिति में होने चाहिए ताकि शून्य दुर्घटना लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Spread the word