जिला कार ड्राइवर सेवा संघ कोरबा-चांपा ने श्री सहसराम कर्ष को बनाया संरक्षक

कोरबा 12 जनवरी। जिला कार ड्राइवर सेवा संघ कोरबा-चांपा (पंजीयन क्रमांक 12202520210), कार्यालय पुराना बस स्टैंड कोरबा द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2026 को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा निवासी श्री सहसराम कर्ष को संघ का संरक्षक नियुक्त किया।

इस निर्णय के तहत 11 जनवरी 2026 को चांपा-कोरबा ड्राइवर सेवा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सारागांव पहुंचे, जहां श्री सहसराम कर्ष के निवास पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा संघ के संरक्षण और मार्गदर्शन के लिए उनसे आशीर्वाद प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जिला कार ड्राइवर सेवा संघ कोरबा-चांपा के अंतर्गत वर्तमान में लगभग 40 से 50 वाहन संचालित हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में ड्राइवरों का रोजगार जुड़ा हुआ है। श्री सहसराम कर्ष के संरक्षक बनने से संघ को मजबूती मिलेगी और ड्राइवरों के हितों की रक्षा में सकारात्मक दिशा मिलेगी।

सारागांव में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर (कोरबा) सहित शिव चौहान, सुनील तिवारी, विशाल दीवान, मन्नू यादव, सोनू श्रीवास, जनक कर्ष, रवि पटवा, आमिद खान, गुलाब मोहम्मद, विनोद वस्त्रकार, हीरालाल बरेठ, विजय कुर्रे, गोविंद दास, विनोद नायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the word