ब्रेकिंग: बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक सहित 5 ने किया गैंगरेप, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा 9 जनवरी 2026। जिले के बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के डायल 112 के ड्राइवर ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 3 अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये वारदात कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में डायल 112 वाहन में तैनात चालक अपने साथियों के साथ बांकीमोगरा स्थित एसईसीएल के एक मकान में पहुंचा था। यहां आरोपियों ने एक युवती को लाने के बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ गैंगरेप के बाद सभी फरार हो गये। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

युवती के साथ हुए गैंगरेप की घटना में डायल 112 के चालक के शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती को उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा लाया गया। साथ ही सिविल लाइन थाने में इस मामले में अपराध दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप की वारदात में शामिल 5 आरोपियों में 2 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं 3 अन्य अब भी फरार बताये जा रहे है। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Spread the word