पतंजलि चिकित्सालय शिविर में बीमारों को मिली राहत

कोरबा 07 जनवरी। पतंजलि योगपीठ दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के 31वें एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के 17वें स्थापना दिवस पर कोरबा के पतंजलि चिकित्सालय में शिविर का आयोजन हुआ। सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ लेने में सफल रहे।

महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत मुख्य अतिथि थीं। नीमा छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव डॉ. विकास अग्रवाल, नाड़ीवैद्य पं. शिव कुमार शर्मा अतिथि थे। शिविर में गुजरात आयुर्वेद डेंटिस्ट्री के दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा, डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप सिंह कश्यप, शिव कुमार शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवायें दी। शिविर में आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग सहित असाध्य रोगों से पीडि़त स्त्री-पुरुष एवं बच्चों सहित 351 रोगी लाभान्वित हुए। महापौर ने अपनी बात रखी और आयुर्वेद की विशेषता पर रौशनी डाली। दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल ने 63 दंत रोगियों की जांच कर उन्हें राहत दी।

Spread the word