पॉवर सेक्टर कंपनी ने खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

लक्ष्य सामने रखें तो जरूर मिलेगी जीत-संजीव कंसल
कोरबा 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड कोरबा पूर्व, अन्तरक्षेत्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत कंपनी के दिशा-निर्देश पर डीएसपीएम ताप विद्युत परियोजना के व्हालीबॉल मैदान में जारी है। प्रतियोगिता में, रायपुर सेन्ट्रल, रायपुर क्षेत्र, दुर्ग, राजनंदगांव, बिलासपुर, मड़वा, कोरबा पश्चिम, एवं कोरबा पूर्व की कुल आठ टीमें प्रतिनिधित्व कर रही है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव कंसल, मुख्य अभियंता उत्पादन डीएसपीएम के मुख्य आतिथ्य, एस. के. बंजारा, कार्यापालक निदेशक (पीजीटीआई) के विशिष्ट आतिथ्य, एल.एन. सूर्यवंशी, अति मुख्य अभियंताआ ईधन प्रबंधन की अध्यक्षता में किया गया। डी.एन. राय ने सभी क्षेत्र से आये खिलाडियों को शपथ दिलाई। संजीव कंसल एवं एस.के बंजारा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि कंसल ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए व्हालीबॉल के खिलाडियों का जीत के लक्ष्य के साथ खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खेलेंगे। खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द्र को कायम रखना एवं अनुशासन का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
एस. के. बंजारा ने कहा खेल कोई भी हो खिलाडियों में खेल भावना अवश्य होनी चाहिए, मैच कोई जीतता है तो कोई उससे सीखता है। प्रतियोगिता में राजेश्वर सिंह, दास गुप्ता, प्रमोद सिंह, कोमल दास, एवं सुमित सिंह निर्णायक हैं। क्षेत्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के सचिव पी. आर. वार्ते अधीक्षण अभियंता, गोवर्धन सिदार, मालती जोशी, वरि. कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ डीएसपीएम टी.पी.एस. उपस्थित रहे।
