मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन, 5 जनवरी सोमवार को पत्रकार वार्ता

रायपुर, 04 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

पत्रकार वार्ता 5 जनवरी सोमवार को

माननीय मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय 05 जनवरी (सोमवार) को अपराह्न 4:00 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में VB-GRG बिल( विकसित भारत – गारंटी फ़ार रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम,2025 के संबंध में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगे।
प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आप सादर आमंत्रित हैं। पत्रकारों के लिए वाहन जनसंपर्क संचालनालय, छोटा पारा से छत्तीसगढ़ संवाद के लिए दोपहर 2:30 बजे से रवाना होगी।

मंत्री, महिला एवं बाल विकास की पत्रकार वार्ता 5 जनवरी को

मंत्री, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 05 जनवरी (सोमवार) को दोपहर 12 :30 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगी । वे इस दौरान पिछले दो वर्षों में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देंगी।
पत्रकारों के लिए वाहन जनसंपर्क संचालनालय, छोटा पारा से छत्तीसगढ़ संवाद के लिए सवेरे 10:30 बजे से रवाना होगी।

Spread the word