गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से बाइक टकराई, दो युवक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकराने की घटना हुई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर थे। रेस्ट हाउस से निकलते समय उनके काफिले की गाड़ी से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ-पैर में चोटें आईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। डॉक्टरों का कहना है कि युवकों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के समय थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई।

Spread the word