निजी कंपनी के जीएम से मारपीट, दो नामजद सहित कई कामगारों पर गैर जमानती अपराध दर्ज

कोरबा 31 दिसंबर। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में कलिंगा कॉरपोरेशन (केसीसी) डेको कंपनी को स्श्वष्टरु दीपका खदान क्षेत्र में ओबी खनन का ठेका दिया गया है।कंपनी के कामकाज को सुचारू रूप से संचालनके लिए दीपका माइंस क्षेत्र में साइट ऑफिस दिया गया है। यहां मजदूरों के छुट्टी को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा।

जानकारी के अनुसार कंपनी के जीएम एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज महेश कुमार और कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नियोजित कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर महेश बाबू पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही दीपका पुलिस और सीआईएसएफ टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। केसीसी कंपनी के एल एंड आर हेड (जीएम )विकास दुबे ने बताया कि छुट्टी के मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से तूल दे दिया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पर कुछ हमला कर दिया और उन पर मिट्टी का गमला भी फेंका गया।

घटना में ऑफिस की खिडकी टूटने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं कंपनी के मजदूरों ने बताया कि सोमवार को दीपका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें कुछ मजदूर छुट्टी लेकर शामिल हुए थे। बाद में लौटने पर उनकी हाजिरी काट दी गई, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। मजदूरों का आरोप है कि महेश कुमार का व्यवहार मजदूरों के प्रति ठीक नहीं रहता, जिससे आक्रोश बढ़ा। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आगे की जांच जारी है।

Spread the word