राम नाम लेखन महायज्ञ पुस्तिकाओं के समर्पण का कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित

कोरबा 26 दिसम्बर। जिला के बालको क्षेत्र में 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ का ईश्वरीय कार्य कोरबा जिले में तीन लाख परिवारों द्वारा एक साथ किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में पुस्तिकाओं के समर्पण का कार्यक्रम शांति नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी कोरबा नगर पालिक निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, गोपाल केडिया, पोखन राठौर एवं चिंतामनी यादव द्वारा भक्तजनों को प्रदान की गई। इसी कड़ी में हितानंद अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों से कोरबा में 28 दिसंबर को होने वाले माता कौशल्या यात्रा में शामिल होने निमंत्रित किया। मातृ शक्ति से श्रीमती गीता चौधरी ने व्यक्तव्य दिया, पुस्तिकाओं की पुजा-अर्चना उपरांत रामखिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान केशव उपनगर संपर्क प्रमुख रमेश सोनी, केदारनाथ यादव, वीर सिंग चौधरी, भानु थवाईत, विनय पाल, जी.एल. चौधरी, मंगल यादव, लखन चंद्रा, श्याम गंगवानी, विजय यादव, जागेश्वर सोनी, तेजेंद्र तिवारी, थानेश्वर पाण्डेय, अशोक मिस्त्री, गायत्री शर्मा, मंदाकिनी त्रिपाठी, चंद्रमणि उपाध्याय, रिंकी यादव, प्रमिला शर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the word