वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी डी सिंह की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर

कोरबा। बाँकीमोंगरा निवासी कोरबा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मशहूर यूनियन लीडर एवं समाजसेवी टी डी सिंह की धर्मपत्नी व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) कोरबा विकास सिंह (विक्की) की नानी सुभावती सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया।
श्रीमती सिंह के निधन की इस खबर से परिजनों सहित नगरजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे निवास स्थान शांति नगर से मोंगरा स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
