खान हादसे में मौत, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब?

कोरबा। एसईसीएल गेवरा माइंस में खान हादसों को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक हुए हादसों में पांच मजदूरों की जान चली गई जबकि कई घायल हो गए। खान सुरक्षा महानिदेशालय ने इस बारे में जांच की लेकिन कार्रवाई का अतापता नहीं। सांसद के प्रतिनिधि एस.मसीह ने सरकार के अधीन काम करने वाले डीजीएमएस को एक बार फिर पत्र भेजा है और पूछा कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

उन्होंने पत्र में लिखा कि 27 मई को मिट्टी धंसने से विश्वास यादव और धन सिंह कंवर, 19 मई को करंट लगने से हीरालाल, 23 जुलाई को ड्रिल मशीन रिवर्स करते समय कुचलने से राजन राणा, 9 अक्टूबर को ट्रेलर पलटने से सनूप तिग्गा और 26 अक्टूबर को लोडर व मालगाड़ी के भिडऩे से जमुना विश्वकर्मा की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इनमें जांच हो गई है या हो रही है, लेकिन जवाबदेही अनिश्चित है।

Spread the word