दंतैल हाथी ने गोला बहरा में ली वृद्धा की जान

वन विभाग द्वारा सहायता राशि 25 हजार वृद्धा के परिवार वालो को दी गई

कोरबा 08 दिसम्बर। कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के ग्राम गोलाबाहरा में एक दर्दनाक घटना घटित हुई हैं, जहां पडोसी जीपीएम जिले के मारवाही वन परिक्षेत्र से अचानक धमके एक जंगली हाथी के हमले में इंद्रकुंवर नामक 80 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, वृद्धा अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत स्थित खलियान में धान साफ कर रही थीं। इसी दौरान झाडियों से अचानक हाथी के आने की आहट सुनाई दी। खतरा भांपते हुए महिला घर की ओर भागने लगीं, लेकिन तभी हाथी ने उन्हें पीछे से आ घेरा और बुरी तरह कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। और पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है जहां डाक्टरों द्वारा अंत्य परिक्षण के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। वन विभाग द्वारा तत्कालित सहायता राशि 25 हजार वृद्धा के परिवार वालो को दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन्य प्राणी के हमले में जनहानि पर शासन की ओर से 6 लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान है। फलस्वरूप वन विभाग सभी औपचरिकताओं को पूरा करने के बाद शेष राशि 5 लाख 75 हजार रूपए देने की व्यवस्था करेगी। आसपास के ग्रामो में दहशत का माहौल व्याप्त है।

वन विभाग ने लोगों से जंगल या खेत की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने अपील की है।ज्ञात रहे मारवाही वन परिक्षेत्र से तीन हाथी पसान रेंज में पहुंचे है। जो काफी खतरनाक किस्म के है इन्ही हाथियों में से एक दंतैल हाथी गोलाबहरा पहुंचा था। जहां उसके हमलाकर वृद्धा की जान ले ली। हाथियो के अचानक पहुंचने के कारण वन विभाग को इसकी भनक नही लगी और वें ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने में असफल रहे । उधर जटगा रेंज में 52 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों का यह दल दिन भी जंगल में रहने के बाद शाम होने के बाद वहां से निकलता है और खेतो में पहुंचकर वहां लगे फसलो को उत्पात मचाते हुए तहस नहस कर देता है। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र वासी काफी परेशान है, और सुरक्षा की गुहार लगा रहे रहे है।

Spread the word