September 10, 2026
News

महाराणा प्रताप नगर में हुआ गृह संपर्क

कोरबा 06 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अखिल भारतीय स्तर पर बनाई गई योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व के जन जागरण अभियान को इस श्रृंखला में शुरू किया गया है। कोरबा के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में स्वयंसेवकों के द्वारा गृह संपर्क किया गया।

कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 15 नवंबर से इस अभियान को हाथ में लिया गया। तब से लगातार इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकारी मिली है कि अधिकांश क्षेत्रों में सक्रिय समूह के द्वारा कामकाज पर ध्यान दिया गया और अभियान की पूर्ति कर ली गई। इस दौरान लोगों को वर्ष 2025 26 में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे पंच परिवर्तन की जानकारी दी गई। नागरिकों को कुछ साहित्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे संगठन के साथ-साथ राष्ट्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों के बारे में बखूबी अवगत हो सके। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 6 खंड और 74 मंडल पर विशेष फोकस है। जबकि चार नगर और पांच उपनगर पर भी इस काम को पूरी रफ्तार के साथ संचालित किया जा रहा है।