होटल चंदेला में लड़की की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा 05 दिसम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल चंदेला में आज उसे समय हड़़कम मच गया जब होटल के कमरे में एक लड़की की लाश मिली है।
लाश मिलने की सूचना पाते ही कोतवाली और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है लड़की की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है, जांच के बाद ही मामला से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका 20 वर्षीय संध्या दास जांजगीर चांपा जिले की अकलतरा मरकाडीह की रहने वाली थी। वहीं फरार युवक राकेश कुमार जांजगीर का रहने वाला है। युवक और युवती दोनों बीती रात एक ही कमरे में रुके थे। सुबह युवक होटल से चला गया। बाद में कमरे में युवती मृत पाई गई।
