सरस्वती की मौत के मामले में कई बिंदु पर जांच करेगी पुलिस

कोरबा 04 दिसम्बर। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती केंवट नामक नव विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। एक वर्ष के वैवाहिक जीवन में यह घटना हुई। इसलिए मामला उलझने के साथ सवालों के घेरे में आ गया है। प्रकरण को लेकर पति आशीष का कहना है कि भाई के फोन के बाद वह टेंशन में थी। उधर पुलिस ने हर एंगल से जांच करने की बात कही है।

सीतामणी क्षेत्र निवासी सरस्वती दूसरे समुदाय से वास्ता रखती थी जो कुछ समय से आशीष के संपर्क में थी। एक वर्ष पहले आशीष ने उससे लव मैरिज की बात कही, तब से वह उसके घर पर थी। इस बीच उसकी मौत हो गई। सीतामढ़ी क्षेत्र में ही रहने वाले आशीष केवट ने दावा किया कि तीन वर्ष से वे दोनों एक दूसरे को जानते थे। एक वर्ष पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया। तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पिछले दिवस सरस्वती ने अपने भाई से बातचीत की और संभवतरू इस दौरान हुई कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसके अलावा और कोई कारण इस घटना के पीछे है, ऐसा नही हो सकता।

मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा व परिजनों के बयान के बाद डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। कहा जा रहा है कि नवविवाहिताओं की मौत के पीछे कई प्रक्रियाओं से गुजरते हुए पुलिस आगे की जांच के साथ निष्कर्ष तक पहुंचती है। सरस्वती केंवट की मौत का मामला भी इससे होकर गुजरेगा। जांच के आधार पर तय होगा कि क्या उसने टेंशन के कारण जान दी या फिर कोई और कारण उसके जीवन को समाप्त करने के पीछे था। जब तक जांच नहीं हो जाती और वास्तविक कारण सामने नहीं आ जाते, परिजनों सहित शुभचिंतकों को इस बारे में जिज्ञासा रहेगी ही।

Spread the word