योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 7 दिसंबर को


कोरबा 04 दिसम्बर। योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा 7 दिसंबर, रविवार को योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। यह प्रतियोगिता कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा के द्वारा शहर के गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड परिसर में महिलाओं के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को समयरू प्रातः 9 बजे से गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया जा रहा है।

जिसमें प्रतिभागी आयु सीमा कुछ इस प्रकार है। 14 से 17 वर्ष, 18 से 24 वर्ष, 25 से 35 वर्ष, 36 से 45 वर्ष तक महिलाओं के लिए अलग अलग आयुवर्ग का विभाजन किया गया है। कोरबा योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन ने अपील की है कि इस जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने योग कौशल का प्रदर्शन कर योगासन खेल को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना अग्रिम पंजीयन दिए गए ऑफिसियल नंबर पर अवश्य कराएं।

Spread the word