मुख्यमंत्री साय आ रहे कोरबा

कोरबा 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अल्प प्रवास पर कोरबा आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय श्रम, उद्योग एवं वाणिज्यकर मंत्री लखनलाल देवांगन के पारिवारिक समारोह में शामिल होने कोरबा आ रहे हैं।श्री साय सुबह 11.50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे रुमगरा एयर स्ट्रीप कोरबा पहुंचेंगे। यहां से वे कोहड़िया जाएंगे और लखनलाल देवांगन के निवास में उनके परिजनों से भेंट करेंगे। दोपहर 1.35 बजे रुमगरा एयर स्ट्रीप से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। देखें मुख्यमंत्री का आज का विस्तृत कार्यक्रम –

