कलार समाज के नवीन भवन निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमिपूजन

कोरबा 17 नवम्बर। प्रगति नगर दीपका के अंबेडकर पार्क के सामने जायसवाल कलार समाज के नवीन भवन का निर्माण होगा। सहस्त्रबाहु जयंती पर मूर्ति स्थापना के लिए पूजा-अर्चना के बाद भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। भगवताचार्य पंडित रमाकांत महाराज ने भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना की पूजा संपन्न कराई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल, पाली नगर पालिका के अध्यक्ष अजय जायसवाल, जायसवाल कलार समाज के जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, प्रीति जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, रोहित राठौर, आनंद राठौर, मन्नू साईं राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।
