बिहार में मंत्री परिषद का फार्मूला तय, जानें किसे कितने पद मिलेंगे.?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. एनडीए के प्रमुख घटक भाजपा और जद (यू) ने बराबर-बराबर सीटों (101-101) पर चुनाव लड़ा था. इसमें BJP को 89 और JDU को 85 सीटों में जीत मिली है. दोनों पार्टियों की लगभग सीटें बराबर ही हैं, इसलिए एनडीए में सरकार गठन के लिए जो शुरुआती प्रस्ताव रखा गया है, उसमें दोनों पार्टियों के सदस्यों को बराबर-बराबर मंत्री पद दिए जाने का सुझाव दिया गया है. तो वहीं चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो मंत्री पद, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक -एक मंत्री पद दिया जा सकता है.

2010 के 15 साल बाद बिहार विधानसभा चुनाव में इस तरह का प्रदर्शन एनडीए ने दोहराया है, जहां एनडीए की आंधी ने महागठबंधन को जड़ सहित उखाड़ फेंका है। महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के लिए साख बचाना भी मुश्किल हो रहा है। इन सब का श्रेय बिहार की महिला मतदाताओं को दिया जा रहा है, जिनका 71 वाला फार्मूला जहां नीतीश कुमार के लिए संजीवनी बना है, वहीं महागठबंधन को पता भी नहीं चल पाया कि कैसे इन मतदाताओं ने उनकी राजनीतिक जड़ें खोदकर रख दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद सभी 243 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं। चुनाव परिणाम में नीतीश कुमार के एनडीए को 202 और तेजस्वी यादव के महागठबंधन को 35 सीटों पर जीत मिली है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 5 और मायावती की बीएसपी ने 1 सीट जीती है। दोनों गठबंधन के पार्टी की लिस्ट देखें तो एनडीए में बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी-आर को 19, एचएएम को 5 और आरएलएम को 4 सीट मिली है। महागठबंधन में आरजेडी 25, कांग्रेस 6, सीपीआई-एमएल 2, सीपीएम और आईआईपी 1-1 सीट जीती है।

Spread the word