रेल दुर्घटना में अकेला मिला मासूम, माता पिता की हो रही तलाश, रेलवे ने की मुआवजा राशि की घोषणा, हेल्प लाइन नंबर जारी और जांच का दिया गया आदेश

कोरबा 4 नवंबर। कोरबा से बिलासपुर के लिए मंगलवार दोपहर रवाना हुई लोकल मेमू ट्रेन एक भयावह हादसे का शिकार हो गई। दोपहर लगभग 1:30 बजे गेवरा रोड से चलकर हर स्टेशन पर रुकती हुई यह ट्रेन गतौरा स्टेशन के समीप लालखदान के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बोगियां मलबे में तब्दील हो गईं। ट्रेन के अंदर अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 से अधिक यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसी मलबे के बीच लगभग दो साल का एक मासूम बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसका कोई परिजन आसपास नहीं था। बच्चा बिलख-बिलख कर माँ-पापा को ढूंढ रहा था। रेलवे पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया है। अब तक बच्चे के माता-पिता का कोई पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बाद बचाव दल लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों और परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

राहत एवं जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर:

बिलासपुर – 7777857335, 7869953330 (संपर्क अधिकारी: श्री एस. के. सिंह, मंडल सुरक्षा अधिकारी)

चांपा – 8085956528 (संपर्क अधिकारी: श्री आर. आर. यादव, स्टेशन प्रबंधक)

रायगढ़ – 9752485600 (संपर्क अधिकारी: श्रीमती नेहा गुप्ता, सहायक संचालन अधिकारी)

पेंड्रा रोड – 8294730162 (संपर्क अधिकारी: श्री वी. के. मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक)

कोरबा – 7869953330 (संपर्क अधिकारी: श्री एन. के. शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक)

उसलापुर – 7777857338 (संपर्क अधिकारी: श्री अजय वर्मा, सहायक मंडल अभियंता

0 रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की
रेल प्रशासन का राहत-बचाव अभियान जारी,

0 हादसा क्यो हुआ इसकी जांच के आदेश दिया गए है।


रेलवे ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर हादसे की जांच कराई जाएगी। यात्रियों और परिजनों की सुविधा के लिए बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, पेंड्रा रोड, कोरबा और उसलापुर में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
रेल प्रशासन ने स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखी है।

Spread the word