September 10, 2026
News

कलयुगी निर्मोही मां , प्रसव के बाद नवजात को बाड़ी में फेंककर भागी, रुदन सुन पहुंचे लोग, मेडिकल कॉलेज रेफर

कोरबा 03 नवम्बर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रसव के बाद एक मां ने अपने नवजात शिशु को जिंदा ही बाड़ी में छोड़कर भाग गई। नवजात की चीख पुकार सुनकर किसान मौके पर पहुंचा।

यह घटना बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के कसरेगा गांव की है। नरेंद्र यादव नामक किसान के बाड़ी में नवजात मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बाकी मोगरा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया है। फिलहाल बांकीमोंगरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।