अंडर-17 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया कौशल

कोरबा 02 नवम्बर। कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन गेवरा समिति के तत्वावधान में अंडर-17 ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाडियों ने अपना कौशल दिखाया और दर्शकों को प्रभावित किया।

खिलाडियों ने प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्धंयियों को पछाड़ा। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाडियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रमाण पत्र दिये गये। प्रतिभागी बच्चों में तनु साहू दृ गोल्ड (39 किलो),अनवेशा सिंह- सिल्वर (39 किलो), हिमान्या झा-गोल्ड (62 किलो), लावण्या-सिल्वर (45 किलो), माही सुना-गोल्ड (35 किलो) (सिंगल),चित्रांश-गोल्ड (42 किलो) (सिंगल),योगेश-गोल्ड (73 किलो) (सिंगल) पुरस्कृत कर मेडल पहनाया गया। मुख्य अतिथि सुशील तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। बच्चों को आत्म निर्भर बनाने में संगठन की पूरी टीम की प्रशंसा किया।

कार्यक्रम का समापन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद एवं आभार व्यकत किया। कार्यक्रम में आये हुए पदाधिकारी श्रीमति रेनू तिवारी, वेदिका साहू, नीलम सोनी, नेहा स्वरुपा, चमेली, सरोज, भुवनेश्वरी जायसवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Spread the word