परशुराम भवन परिसर में अहाता निर्माण का हुआ भूमिपूजन

कोरबा 29 अक्टूबर। छ.ग.सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज हरदी बाजार के भाटापारा स्थित परशुराम भवन परिसर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन, ग्राम सरपंच लोकेश्वर कंवर के द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके तहत ब्राम्हण समाज के परशुराम भवन के लिए आहाता निर्माण कार्य हेतु पांच लाख रुपए, सतनाम भवन में पेवर ब्लॉक, सीसी रोड निर्माण आदि हेतु मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कुल 13 लाख बीस हजार के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही जनपद निधि से सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख रुपए का भी भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम समाज के समस्त विप्र बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन पुरोहित एवं समाज के उपाध्यक्ष रेखराम पाण्डेय द्वारा कराया गया। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के संरक्षक अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान, सचिव दिनेश गुरुद्वान, सहसचिव रमाकांत गुरुद्वान, मिडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, योगेश मिश्रा, दिनेश बाजपेई, अशोक मिश्रा,जतिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर को आहाता निर्माण हेतु राशि प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विधायक प्रेमचंद पटेल से मंच निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए समाज के आग्रह को स्वीकार करते हुए मंच निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही पेयजल हेतु बोर खनन करवाने की बात कही।

Spread the word