रजत जयंती महोत्सवः जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित

कोरबा 23 अक्टूबर। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा में भव्य जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन कृषि विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से आए सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नाग सर सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कृषक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
