लेमरू व अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ दीपावली की बांटी खुशियां

कोरबा 17 अक्टूबर। आसाराम बापू की प्रेरणा से महिला उत्थान मण्डल, युवा सेवा संघ एवं योग वेदांत सेवा समिति कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार दिनांक 15 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या निमित्त दीपावली सेवा कार्य का आयोजन किया गया, इस आयोजन में सेवा और सद्भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आसाराम के शिष्यों ने कोरबा के सुदूर वनांचल क्षेत्र लेमरू के आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली के पावन अवसर हेतु दीया-बाती-तेल, मिठाई, पटाखे, जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। कार्यक्रम की रौनक तब और बढ़ गई जब कीर्तन की धुन पर लोग करताल के साथ झूमने लगे। युवा सेवा संघ कोरबा के प्रमुख कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि संत आसाराम की प्रेरणा से देश-विदेश स्थित लगभग 450 से अधिक आश्रमों और लगभग 1400 समितियां प्रतिवर्ष दीपावली में विभिन्न सेवा कार्य करते हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि महिला उत्थान मंडल और युवा सेवा संघ कोरबा द्वारा प्रतिमास की अमावस्या को सेवा कार्य चलाए जाते हैं। इसी तारतम्य में गत वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या से प्रारंभ सेवा की। इस वर्ष भी दीपावली सेवा कार्यक्रम चलाया गया, जिसका लाभ अनेक लोगों ने लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता देवांगन, रीता जगवानी, अनीता गुप्ता, लालिमा सिन्हा, प्रमिला साहू, संजू टंडन, खम्मन लाल साहू, धनेश देवांग, रामगोविन्द देवांगन, लोकचंद सिन्हा, मनीराम पटेल, अनिल पटेल, नारायण देवांगन, राजनाथ साहू सहित अन्य कई सेवाधारियों का योगदान था, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।
