मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू, योजनाओं की हो रही समीक्षा

रायपुर 12 अक्टूबर। रविवार को हो रही है अहम बैठक
समय से पहले शुरू हुई मुख्यमंत्री की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर हैं उपस्थित
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर किया जा रहा है मंथन
मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की कर रहे हैं गहन समीक्षा

खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ बैठक में शुरू हुई चर्चा
आगामी धान खरीदी को देखते हुए दिए महत्वपूर्ण निर्देश
कहा – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार
किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर करें पूरा
किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से आगे की कार्ययोजना की ली जानकारी
दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर करें पंजीयन
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश
धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने के निर्देश
संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के निर्देश
पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी
अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में करें विशेष निगरानी
विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की हो सुगम व्यवस्था
कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश
