श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन कोरबा द्वारा धूम धाम से मनाया गया करवाचौथ उत्सव

कोरबा. श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन कोरबा द्वारा हर्षोल्लास के साथ करवाचौथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ महिलाओं श्रीमती तारा जी, श्यामा जी, हेमलता जी, पार्वती जी, पुष्पा जी, शोभना जी, मीना जी, सुशीला जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात नृत्य, गायन और अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए।

उक्त कार्यक्रम में मंजू, पुष्पा, सुनीता, तमन्ना, विनीता, प्राची, रश्मि, विजेता, ऋतु, माया, रंजू, कविता, विनाता, कांता, रेणु, सुनीता, चांदनी, रति, पूनम, सुनीता, सरिता, विभा, ज्योति, रूपाली, राजलक्ष्मी, मुस्कान, ममता, संतोष, शांता, मोनिका, सोनू, उजाला, साक्षी, भूमि, मोना समेत समाज की अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम में करवाचौथ क्वीन का ताज ऋतु सोनी को मिला, वहीं तमन्ना सोनी रनरअप रहीं। थाली सजाओ प्रतियोगिता में पहला स्थान विजेता सोनी, दूसरा स्थान विभा सोनी, तीसरा स्थान रश्मि सोनी और चौंथा स्थान माया सोनी का रहा। इस कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी, जिनमें अश्विका, सत्विका, आरु, वंशिका, कृपांशी, दिव्यांश उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारणी सदस्यों और सभी महिलाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Spread the word