जिला जेल कोरबा में ब्रह्माकुमारी बालको के द्वारा, तनाव मुक्त जीवन कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 10 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा के तत्वावधान में जिला जेल कोरबा में ब्रह्माकुमारी विद्या बहन, बालको के द्वारा तनाव मुक्त जीवन बनाने के लिए पिछली बातों से सिख ले कर सद्गुणों से जीवन को सजाने के लिए परमपिता परमात्मा का एवं आत्मा सत्य परिचय देते परमात्मा को सहज याद करने विधि बताई एवं अनुभूति कराई गई।


उन्होंने बताया कि इस विधि के माध्यम से हम जीवन में सच्ची-सुख शांति प्राप्त कर सकते है। तत्पश्चात आदित्य कुमार शर्मा ने एक गीत की प्रस्तुति से सबके मन को आनंद से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में भ्राता अमितेश साहू (जेल अधीक्षक कोरबा) ने ब्रह्माकुमारी भाई, बहनों का आभार व्यक्त किया कि आप यहां आये जिससे हमारे बंदी भाईयों का जीवन देवी गुणों से युक्त एवं अच्छे संस्कारवान बनें। ऐसी बंदी भाईयों से मैं अपेक्षा करता हूं। बी के विद्या बहन ने अधीक्षक जेल को ईश्वरीय सौगात व प्रसाद देकर सभी को धन्यवाद दिया।

Spread the word