सिविक सेंटर उद्यान का नवीकरण होगा जल्द, निगम व बालको ने लिया जायजा

कोरबा 08 अक्टूबर। अल्युमिनियम सिटी बालकोनगर के सिविक सेंटर स्थित उद्यान को बेहतर करने की योजना बनी है । नगर निगम और बाल को प्रबंधन की आपसी भागीदारी से इस काम को किया जाना है। अधिकारियों ने आज यहां पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। ब्लूप्रिंट तैयार करने के साथ आगे का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय, बालकों के प्रमुख अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आज पूर्वान्ह सिविक सेंटर के इस उद्यान में पहुंचे। कई दशक पुरानी सिविक सेंटर के इस उद्यान को अल्युमिनियम प्रबंधन के द्वारा विकसित किया गया और कुछ संसाधन स्थापित किए गए। कालांतर में इनका नामोनिशान मिट गया। मौजूदा स्थिति में यहां पर केवल हरियाली नजर आ रही है। सुबह शाम लोगों की उपस्थिति शारीरिक अभ्यास और फुर्सत के घंटे का उपयोग करने के लिए यहां पर दर्ज होती है। उद्यान को बेहतर करने के लिए विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का दौरा इसी कड़ी में आज यहां पर हुआ। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ उन पहलुओं पर विचार किया जिसके जरिए यहां आवश्यक संसाधन दिए जा सकते हैं और इसे और ज्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है। हालांकि भारत अल्युमिनियम प्रबंधन के द्वारा अपने विभिन्न सेक्टर में कर्मचारी और नागरिकों की सुविधा के लिए इस तरह के केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि कुछ स्थानों पर नगर निगम की ओर से सुविधा दी गई है।

Spread the word