मोबाइल पर बात करते युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, शरीर दो हिस्सों में बट गया

कोरबा: कोरबा जिला के कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा चौकी के अंतर्गत एक युवक की दर्दनाक मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गईं। जानकारी के अनुसार, बरबसपुर जटाशंकरी नदी पुल पर युवक संदीप यादव अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सीमेंट से भरी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे हटाने का प्रयास किया। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और चक्काजाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

स्थिति को काबू में लाने के लिए कटघोरा थाना प्रभारी ने तत्काल तहसीलदार को घटना की जानकारी दी। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25,000 की तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया और यातायात बहाल किया गया।

Spread the word