सूखाबहरा में दंतैल हाथी ने बकरा पर हमला कर मौत के घाट उतारा

कोरबा 01 अक्टूबर। जिले के पसान रेंज में हाथियों का आतंक कम होने की बजाए और भी बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में है। यहां के सिंदूरगढ़ पहाड़ में 54 की संख्या में हाथी सक्रिय है। हाथियों के इस दल में शामिल दंतैल हाथी बीती रात अलग होकर सूखा बहरा पहुंच गया है और वहां एक ग्रामीण के बकरा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही क्षेत्र में लगे ग्रमीणों के फसल को भी तहस नहस कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्रमीण का बकरा जंगल में चारा चर रहा था। तभी आज तडके उसका सामना झुड़ से अलग होकर होकर पहुंचे दंतैल हाथी से गया है। हाथी ने बकरे को सूड से उठाकर पटक दिया जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए । बकरे के मालिक के द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुचें और पचंनामे की कार्रवाई की तथा पशु चिकित्सक को बुलाकर पोष्ट मार्टम कराने के बाद बकरे के मालिक सौंप दिया। ज्ञात रहे तनेरा क्षेत्र में काफी दिनों तक विचरण करने के बाद हाथियों का दल अब बीजाडाड़ के सिंदूरगढ़ पहाड़ पहुंच गया है। यहां हाथियों ने पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासी भयभीत है।
