एसकेएमएस सम्मेलन में कामगारों की समस्याओं को दूर करने दिया जोर


कोरबा 25 सितंबर। कल एसईसीएल गेवरा कालोनी में एसकेएमएस का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कोल इंडिया सेफ्टी सदस्य जोजे व एसकेएमएस के एसईसीएल महामंत्री अजय विश्वकर्मा मौजूद थे। इन दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला कामगारों की समस्याओं को दूर किए जाने की आवश्यकता है। कोयला कामगार संगठन में तब तक जुड़ा रहेगा जब तक उसके काम होते रहेंगे। इसलिए आगे बढकर कामगारों के कार्यों को दूर किया जाए।

कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल यादव ने इस मौके पर नए सदस्यों को एसकेएमएस की सदस्यता दिलाई। जिनके कंधों पर गमछा रखकर अजय विश्वकर्मा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री दीपक उपाध्याय, एलपी अघरिया ने भी सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में संगठन और मजबूत होगा। इसके लिए उन्हें जोडकर कार्य किए जा रहे हैं।

Spread the word