जयघोष के साथ शक्तिपीठों की ज्योत यात्रा देवपहरी रवाना

कोरबा 21 सितंबर। आश्विन नवरात्र पर हिंगलाजगढ़ देवपहरी में पांच शक्तिपीठों की अखंड ज्योत स्थापित होना है। आज उन्हें सप्तदेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से रवाना कर दिया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन इस यात्रा में शामिल हुए।

वैष्णो देवी, मिनाक्षी मंदिर कांचीपुरम, कामाख्या मंदिर गुवाहाटी, कालिका मंदिर पावागढ़ और शारदा शक्तिपीठ मैहर से यह ज्योति पहुंची है। इनके साथ ही सिद्धिदात्री मंदिर और ब्लूचिस्तान के हिंगलाज मंदिर की अखंड ज्योति भी यहां प्रज्जवलित होना है। नवरात्र के प्रथम दिवस संकल्प के साथ इन सभी की स्थापना देवपहरी में होगी।

आज सुबह सीतामणी रोड स्थित सप्तदेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस परंपरा का निर्वहन करने के बाद सभी ज्योतियों को रवाना किया गया। बताया गया कि यहां से रूमगरा, अजगरबहार, चुइया, सोनपुरी होते हुए यात्रा सतरेंगा के बाद रात्रि को गढ़ उपरोड़ा पहुंचेगी। रास्ते भर में इनका स्वागत होगा। कल सुबह 5 बजे पदयात्रा के साथ सभी शक्तिपीठों की ज्योति देवपहरी के लिए रवाना की जाएगी।

Spread the word