संदिध्य परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

कोरबा 21 सितंबर। एसईसीएल के पम्पहाउस कालोनी में निवासरत कमलेश यादव की धर्म पत्नी श्रीमती प्रभा यादव की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकती शव मिला।

जानकारी के अनुसार कोरबा सीएसईबी चौकी अंतर्गत एसईसीएल के पम्पहाउस कालोनी क्वांटर नम्बर एम-163 में निवासरत कमलेश यादव की धर्म पत्नी श्रीमती प्रभा यादव का शव आज सुबह करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
