स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हाइस्कूल प्रांगण में रोपे गए फलदार पौधे

कोरबा 19 सितंबर। जिले के वनमंडल कटघोरा के चौतमा परिक्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हाइस्कूल हिंदी माध्यम मदनपुर (रजकम्मा) में एक पेड़ मां के नाम दो वृक्षारोपण सेवा पर्व अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आर.दुबे, सीसीएफ कार्य आयोजना बिलासपुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों तथा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पौधा लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधियों एवं वन अधिकारियों द्वारा वन के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा वृक्षारोपण को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता हेतु संकल्पित किया गया। रोपित पौधों की देखरेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को दी गई। वन परिक्षेत्राधिकारी श्री कुर्रे ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान दो सेवा पर्व 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वृहद मात्रा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम वन विभाग द्वारा स्कूल प्रांगण, आंगनबाड़ी तथा शासकीय कार्यालयों के परिसर में कराया जा रहा है। इतना ही नहीं वन विभाग के नर्सरी में तैयार पौधों को प्रिंसिपल एवं लोगों को निरूशुल्क प्रदाय किया जा रहा है। अभियान चलाकर वनों का प्रतिशत बढ़ाए जाने का लक्ष्य है जिससे पर्यावरण में हो रहे बदलाव को रोकने हेतु सार्थक पहल के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा।
इस दौरान दिलहरण कश्यप जनपद उपाध्यक्ष पाली, सरमन मरावी सरपंच मदनपुर, हेमलाल उप सरपंच मदनपुर, कृष्णा यदु अध्यक्ष एसएफडीसी, मनमोहन दास पंच, बहोरिक कश्यप प्राचार्य, राजू जोगी, व्याख्याता विनोज जायसवाल, श्रीमती कमोदनी राम, कल्पना कुजूर, वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.के.कुर्रे, सीएफओ वाय.के.आडिल्य, के.के.सिंह तंवर, वनरक्षक बलवान सिंह कुर्रे, सुखमन पाटले तथा सलमा पैकरा उपस्थित रहे।
