व्यापारी की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश

कोरबा । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी की राशन दुकान है। परिवार के साथ वह मानिकपुर वार्ड क्रमांक 33 में रहता था। देर रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाज अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजन कमरे से गुजरे। तब उन्होंने देखा कि कमरा बंद है। आवाज देने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकता दिखा।
परिजन तुरंत खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और उसे चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने मेमो के आधार पर पंचनामा तैयार किया। साथ ही परिजनों का बयान लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
