मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली में बढ़ाई गयी खोले गए गेट की ऊंचाई

कोरबा । जिले की कटघोरा तहसील अंतर्गत स्थापित जीवनदायनी मिनीमाता हसदेव बांगो बहुउद्देशीय परियोजना माचाडोली में बनाये गए बाँध में संग्रहित जल के प्रवाह को आवश्यकता अनुरूप नियंत्रित करने के लिये बाँध के गेट बनाये गए हैं। समय-समय पर इन गेटो को ऊंचा-नीचा करके जल प्रवाह को नियंत्रित किया जाता हैं।

        अभी इसी प्रक्रिया अंतर्गत तकनीकी परीक्षण पश्चात खोले गए इन गेटो की ऊचाई को और बढ़ाकर जल की निकासी प्रक्रिया को विकसित किया गया था। बाद में आवश्यकतानुसार गेट को पुनः और भी ऊपर चढ़ाया गया हैं।

        जानकारी के अनुसार पूर्व में 16 सितंबर को सुबह 9:10 बजे बहुउद्देशीय मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना का लेवल 358.29M एवं 91.83% होने के कारण एवं वर्तमान में आवक 59106 क्यूसेक होने के कारण से मुख्य अभियंता बिलासपुर तथा अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा एवं अनुमति उपरांत गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया गया।

       इसके अंतर्गत गेट न. 4 को 0.25 मीटर खोलकर 1485 क्यूसेक, गेट न. 6 को 0.50 मीटर खोलकर 2971 क्यूसेक, और गेट न. 8 को 0.25 मीटर खोलकर 1485 क्यूसेक तथा पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार बांध से कुल 14941 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया।

        परंतु पानी के अत्यधिक प्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए 16 सितम्बर को जलस्तर को नियंत्रण कर कम करने हेतु सुबह 9:40 बजे पुनः गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर एवं गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर आवश्यकतानुसार खोला गया हैं। सभी गेटों से कुल 11837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 20837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में अभी छोड़ा जा रहा है l

Spread the word