राम मंदिर में पूजा अर्चना, अखंड ज्योत लेने श्रद्धालु कामाख्या रवाना

कोरबा 15 सितंबर। गौमुखी सेवाधाम देवपहरी में सप्त सरोवर का निर्माण हो रहा है। देवपहरी में माता सिद्धिदात्री के भुवन में सात देवियां भारत के सात स्थान से अखण्ड ज्योति के रूप में स्थापित होंगी। केशव उपनगर बालको की टीम अखण्ड ज्योति लेने रविवार को कामाख्या देवी असम को रवाना हुई।
इस पुनीत कार्य का दायित्व देवेंद्र द्विवेदी व संतोष यादव को दिया गया है। बालकों नगर राम मंदिर में पुरोहित के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद उत्साहित वातावरण में लोगों की शुभकामनाएं के साथ समूह ने कामाख्या को प्रस्थान किया। अखण्ड ज्योति के साथ माता का सिंदूर आएगा, जिसे सुहागिनों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
भक्तों की विदाई के दौरान इस अवसर पर गोमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, किशोर बुटोलिया, डीलेंद्र यादव, सुमित तिवारी, जयनंद राठौर ,संपत यादव, लोकेश्वर चौहान, अर्चना रुणीझा,रमेश सोनी , मनोज भार्या , जी एल चौधरी , हितानन्द अग्रवाल, शिव अवतार,हेमनाथ पटेल,रेणु प्रसाद , माहेश्वरी गोस्वामी, भाग्यश्री सोनी ,गीता चौधरी ,उर्मिला यादव , बाल कुंवर चौधरी ,निखिल मित्तल ,भूपेंद्र चौधरी , मालती वर्मा , लखन चंद्र , सुधीर शर्मा , हेमलता निर्मलकर , ओम प्रकाश जायसवाल , प्रिया द्विवेदी , मनजीत कौर , नारायणी दुबे , बोधन राठौर , हेमनाथ पटेल रेहन पटेल सहित नागरिक उपस्थित रहे।
