विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा हिंदुत्व हुंकार सभा 21 को

कोरबा 13 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला कोरबा द्वारा आगामी 21 सितंबर, रविवार को एक विशेष हिंदुत्व हुंकार सभा, रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में हिंदू शेर टी राजा का कोरबा आगमन होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज समाज पर गहराई से असर डाल रहे धर्मांतरण, लव जिहाद और डेमोग्राफी चेंज जैसी सामजिक चुनौतियों के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना और सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग करना है।

इसका पूर्वाभ्यास एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सभी हितग्राहियो से विशेष आग्रह किया गया है कि वे दिनांक 13 सितंबर शनिवार शाम 05रू00 बजे निर्धारित स्थान राम-जानकी मंदिर, राजपूत भवन कोरबा में आयोजित योजना बैठक में अवश्य पहुँचें। बैठक में सभी आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श कर कार्यक्रम को सफल एवं जनसामान्य के लिए प्रभावशाली बनाने के लिए सुझाव एवं मार्गदर्शन साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं सभी नागरिकों की सहभागिता को अहम बताया गया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का यह आयोजन समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान तथा धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the word