दिल्ली के सीपी में मिलीं 10 लड़कियां और 6 लडक़े

नई दिल्ली। कनाट प्लेस क्षेत्र में भीख मांगते पाए गए 16 नाबालिग को एक संयुक्त अभियान के तहत बचाया गया। उनमें 10 लड़कियां और छह लडक़े हैं। उनकी उम्र छह से 14 वर्ष के बीच है। पुलिस की मौजूदगी में चले बचाव अभियान का नेतृत्व नई दिल्ली के एसडीएम ओमप्रकाश पांडे ने किया।

ये नाबालिग बाबा खडग़ सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर, जैन चावल वाले के पास और खादी ग्रामोघोग आउटलेट्स के आसपास भीख मांग रहे थे। बचाई गई नाबालिग को दिलशाद गार्डन स्थित डीएमआरसी उड़ान होम और लडक़ों को कनाट प्लेस स्थित बाल सहयोग केंद्र में भेजा गया। इससे पहले दो अभियान में कुल 45 नशे तथा भीख मांगने में लिप्त नाबालिग को बचाया जा चुका है। अभियान में सलाम बालक ट्रस्ट, सीडब्ल्यूसी-9 और अन्य सामाजिक संस्थाओं की भी भूमिका अहम रही।

Spread the word