वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का 19वां स्थापना दिवस बालको नगर में आयोजित

कोरबा 10 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (मैत्री संघ) ने बालको नगर में अपने 19वें स्थापना दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सी.पी. देवरस (भूतपूर्व निदेशक बालको), हितानंद अग्रवाल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य), संस्था के अध्यक्ष के.एन. सेठ, महासचिव पी.एल. सोनी और संरक्षक सदस्य डी.एस. यादव मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सराहा गया और उनके कल्याण हेतु मैत्री संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे और संस्था के प्रति समर्थन व्यक्त किया। समारोह के अंत में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया और सामूहिक भोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
