थानेदार नवल साहू के घर में चौथी बार चोरी, अलमारी तोड़कर जेवर-नकदी पर हाथ साफ

कोरबा 08 सितंबर। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंप हाउस स्थित सरकारी आवास में पदस्थ पुलिस अधिकारी नवल साहू के घर में चोरों ने चौथी बार सेंधमारी की है।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने 2।1 क्वार्टर का ताला तोड़कर अलमारी से चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। सुबह नौकरानी राम कुमारी बैरेठ ने टूटी हुई अलमारी देखी और तत्काल इसकी सूचना नवल साहू व पुलिस को दी। राम कुमारी ने बताया कि यह चौथी बार है जब थानेदार के घर चोरी हुई है। घटना की जांच सीएसईबी चौकी पुलिस कर रही है। लगातार पुलिस अधिकारी के घर में हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और पुलिस पर तंज कस रहे हैं।
