एमटी सेक्शन के हेड कांस्टेबल की हृदयाघात से मौत

कोरबा 07 सितंबर। पुलिस लाइन में रहने वाले तीन बच्चों की डूबने व युवा निरीक्षक मनीषा पांडेय की मौत के सदमे से पुलिस परिवार उबर पाता, इससे पहले एक और पुलिसकर्मी की मौत ने उन पर वज्रपात कर दिया। 27 वर्ष के हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र लहरे की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर लोगों को सक्ते में डाल दिया। मृतक पुलिसकर्मी का शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल बालको का निवासी था और वह जिला पुलिस लाइन में एमटी सेक्शन में कार्यरत थे। डीएसपी प्रतिभा मरकाम के वाहन चालक के रूप में उनकी सेवाएं काफी समय से प्राप्त हो रही थी। जानकारी मिली कि कुछ दिन से सुरेंद्र लहरे का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा था। स्थानीय स्तर पर उनका उपचार किया जा रहा था। एकाएक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई और उन्होंने घबराहट महसूस की। परिजनों को इसी जानकारी हुई। इसके बाद विभाग के सहकर्मियों को सूचित किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने परीक्षण के साथ उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सूचना होने पर परिजन और पुलिसकर्मी शोक में डूब गए। पुलिस के अधिकारियों ने मृतक हेड कांस्टेबल के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
